भारत में कोरोना महामारी खत्म! , विशेषज्ञों ने किया यह दावा

चीन व यूरोप के कुछ हिस्सों में तेजी से बढ़ रहे कोविड-19 के मामलों ने पूरी दुनिया में फिर चिंता बढ़ा दी है| इसी बीच विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञों ने दावा किया है कि चीन व यूरोप के कुछ हिस्सों में तेजी से बढ़ रहे कोविड-19 के मामलों के बीच भारत में कोरोना महामारी की नई लहर आने पर भी पड़ा असर नहीं होगा| यह भी सुझाव दिया गया है कि अब मास्क की अनिवार्यता से छूट देने पर भी सरकार को विचार करना चाहिए| उन्होंने इसकी वजह व्यापक टीकाकरण और प्राकृतिक संक्रमण से बने प्रतिरोधक क्षमता को बताया| देश में रोजाना मिल रहे संक्रमण व मृतकों की संख्या अब बहुत कम हो गई है| इसीलिए मास्क लगाने से कुछ छूट दी जा सकती है| रविवार को भारत में 1761 नए संक्रमित मिले जो 688 दिनों में सबसे कम है| आंकड़ों के मुताबिक इस समय संक्रमित मामलों की संख्या 26,240 है| एम्स में वरिष्ठ महामारी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संजय राय ने कहा कोरोनावायरस एक आर एन ए वायरल है, जिसमें म्यूटेशन होता ही है| अब तक हजार से अधिक म्यूटेशन हो चुके| जिसमें पांच चिंताजनक थे| एनटीएजीआई अध्यक्ष डॉक्टर एनके अरोड़ा ने कहा, अधिकतर लोग टीका ले चुके हैं| संक्रमण भी व्यापक असर पर फैला था, इसलिए अब नई लहर गंभीर स्तर पर नहीं आ सकती| हालांकि हमें सुरक्षा कम नहीं करनी चाहिए क्योंकि नए वैरीएंट अब भी आ सकते हैं|
महामारी जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉक्टर चंद्रकांत लहरिया ने कहा, अब कोई नया वैरीएंट आए तब भी भारत में नई गंभीर लहर की संभावना कम है, बल्कि ओमीक्रोन से मिले डेल्टा के आधार पर हमें मान लेना चाहिए कि भारत में महामारी अब खत्म हो चुकी है| हमने पिछले तीन लहर में प्राकृतिक संक्रमण और बड़ी संख्या में टीके की डोज से हाइब्रिड प्रतिरोधक क्षमता पाई है|

Advertisements

Recent Posts