बंद होने जा रही है कोरोना कॉलर ट्यून…….. सरकार ने लिया फैसला

कोरोना संक्रमण की भयंकर महामारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सरकार द्वारा फोन पर कोरोना कॉलर ट्यून लगा दी गई थी जिसे अब पूरे 2 साल बाद सरकार ने बंद करने का फैसला लिया है। दरअसल कोरोना कॉलर ट्यून से लोगों को इमरजेंसी कॉल करने में दिक्कत आती थी मगर अब लोगों को इस ट्यून से छुटकारा मिल जाएगा। कोरोना कॉलर ट्यून 2020 में शुरू की गई थी ताकि कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक किया जा सके। और इस ट्यून को अमिताभ बच्चन ने अपनी आवाज दी थी और लोगों को सावधानियां बरतने के निर्देश भी दिए थे। तथा अमिताभ बच्चन के बाद जसलीन भल्ला ने कॉलर ट्यून को अपनी आवाज दी। मगर अब पूरे 2 साल बाद सरकार ने इस कॉलर ट्यून को मोबाइल फोन में बंद करने का निर्णय लिया है।

Advertisements