कांग्रेस नेता का विवादित बयान, कहा- भारत टूटा हुआ है,….. 👇

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मणिशंकर अय्यर ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘यह संघ परिवार के लोग हैं, जो भारत को धर्म, भाषा और जाति के आधार पर टुकड़े-टुकड़े में विभाजित कर रहे हैं| यह यात्रा इसके खिलाफ है| हमें देश को तोड़ने की कोशिश करने के खिलाफ लड़ना होगा|’


कांग्रेस नेता ने कहा कि ‘भारत टूटा हुआ है और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मकसद इसके नाम में छिपा है| उन्होंने कहा यात्रा का कोई चुनावी मकसद नहीं है| यात्रा खत्म होने के बाद चुनावी रणनीति पर चर्चा होगी| चुनावी जीत में विपक्षी एकता जरूरी होगी| चुनाव में जीत के लिहाज से यात्रा का मकसद पूरा होगा या नहीं यह मैं अभी नहीं कह सकता|’
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद भी विवादित बयान के घेरे में है| उन्होंने कहा ‘राहुल गांधी भगवान राम नहीं है, लेकिन वह भगवान राम के दिखाए रास्ते पर चल सकते हैं| वे (भाजपा) कह रही है कि आपको इस पर चलने का अधिकार नहीं है| हमें आपत्ति है क्योंकि वह राम की बजाय रावण के रास्ते पर चल रहे हैं|’
इस बयान में उन्होंने राहुल गांधी की तुलना भगवान नाम से की और कहा “भगवान राम की ‘खड़ाऊ’ बहुत दूर तक जाती है| कभी-कभी जब राम जी नहीं पहुंच पाते, तो भरत खड़ाऊ होकर जगह-जगह जाते हैं| ऐसे में हमने यूपी में खड़ाऊ चलाया है| अब जब खड़ाऊ यूपी पहुंच गया है तो राम जी (राहुल गांधी) भी आएंगे| राहुल गांधी असाधारण मनुष्य है| हम ठंड में ठिठुर रहे हैं, जैकेट पहन रहे हैं और वो टी-शर्ट में बाहर जा रहे है| वह एक योगी की तरह है जो अपनी तपस्या ध्यान से कर रहे हैं|”