
प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ने उत्तराखंड में प्रस्तावित रैलियां स्थगित कर दी है अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए यह निर्णय लिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की।
उत्तराखंड में प्रियंका गांधी की श्रीनगर गढ़वाल और अल्मोड़ा में नौ जनवरी को जनसभाएं तय की गई थीं। प्रदेश संगठन ने उनकी जनसभाओं को भव्य बनाने की तैयारियों में जुट गया था। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ताओं को बड़ी संख्या में भीड़ जुटाने के दिशा-निर्देश दिए गए थे।लेकिन कोरोना संक्रमण का प्रभाव लगातार बढ़ने के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तरप्रदेश में जनसभाएं स्थगित करने का निर्णय लिया। शाम को पार्टी आलाकमान के निर्देश उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी को प्राप्त हो गए। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने वीडियो बयान में प्रियंका की रैली स्थगित होने की जानकारी साझा की।
