कांग्रेस की मांग…….. विपिन सिंह रावत को मिलना चाहिए भारत रत्न का सम्मान

आज शुक्रवार के दिन सीडीएस जनरल बिपिन सिंह रावत की अंतिम विदाई के अवसर पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, तथा प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत अनेक कांग्रेसी नेताओं ने जनरल को श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा कांग्रेस के यह नेता जनरल बिपिन सिंह रावत के पार्थिव पर पुष्प अर्पित करने के लिए भी गए थे। कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि सीडीएस जनरल बिपिन सिंह रावत हमारे भारत की जनता की सुरक्षा के प्रतीक थे जनता उन्हें अपने अभिभावक के रूप में देखती थी।

Advertisements

तथा आज भी उनके अंतिम विदाई के दौरान भारत माता की जय- जयकार से लोग नारे लगा रहे हैं। तथा बिपिन सिंह रावत अमर रहे के नारों से आसमान गूज रहा हैं। उनका कहना है कि बिपिन सिंह रावत ने सेना में रहते हुए देश और उत्तराखंड के लिए काफी महत्वपूर्ण कार्य किए हैं तथा उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करना चाहिए। कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि पत्रकार बंधुओं द्वारा पूछा जा रहा है कि देश में बिपिन सिंह रावत की किस प्रकार की प्रतिमा बनाई जाए। तथा ऐसे में कांग्रेस सरकार से यह मांग कर रही है कि विपिन सिंह रावत को भारत रत्न से विभूषित करना चाहिए तथा उनके लिए एक विशेष समारोह का आयोजन भी करना चाहिए।