सीडीएस के अधूरे सपने को कांग्रेस ने की पूरा करने की घोषणा

आज गुरुवार के दिन देहरादून स्थित राजीव भवन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व सीएम हरीश रावत तथा प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव द्वारा सीडीएस जनरल बिपिन सिंह रावत को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सीडीएस को श्रद्धांजलि देने के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कहना था कि सीडीएस के अधूरे रह गए सपनों को कांग्रेस पूरा करेगी।

Advertisements

उनका कहना था कि एक बार कांग्रेस सत्ता में आ जाए तो उसके बाद जनरल के जितने भी अधूरे सपने रह गए हैं उन्हें पूरा किया जाएगा तथा उन्होंने यह भी कहा कि सत्ता में आने के बाद कांग्रेस सबसे पहले सीडीएस जनरल बिपिन सिंह रावत के गांव तक सड़क निर्माण का कार्य पूरा करेंगी तथा जनरल के गांव में एक उच्च शिक्षण संस्थान का निर्माण भी किया जाएगा।

तथा उत्तराखंड में स्थित पांचो प्रयाग में जनरल बिपिन सिंह रावत के नाम की पूजा- पाठ भी करवाई जाएगी तथा उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता आगामी 11 दिसंबर को जनरल को श्रद्धांजलि देने गैरसैण भी जाएंगे। तथा उनका कहना है कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है तथा यहां के वीर रणभूमि में अपने देश के लिए शहीद हो जाते हैं ऐसी भूमि पर और यहां के वीरों पर हम सभी को गर्व है।

Recent Posts