हार के बाद कांग्रेस में तकरार:- कार्यकारी अध्यक्ष बोले पैसे लेकर हरीश रावत ने बांटे टिकट, अब लोग ढूंढ रहे

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में करारी हार झेलने के बाद अब कांग्रेस में वार पलटवार की स्थिति बन रही है कांग्रेसी कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व विधायक रणजीत रावत ने हरीश रावत पर निशाना साधते हुए कहा है कि हरीश रावत ने पैसे लेकर टिकट बांटे।
इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि जिन लोगों को टिकट नहीं मिला वे अब हरीश रावत को ढूंढ रहे हैं।
हरीश रावत को लेकर इस हमले के बाद कांग्रेस में सियासी तूफान उठना लगभग तय है।
उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने 70 में से 47 सीटों पर जीत दर्ज की जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी सीट पर हार गए।

Advertisements

Recent Posts