सराहनीय :- हिंदू सेवा समिति ने किया अज्ञात शव का दाह संस्कार, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा| हिन्दू सेवा समिति के सदस्यों द्वारा 15 अगस्त के दिन चितई मंदिर के पास मिले अज्ञात शव का दाह संस्कार किया गया| आज से तीन दिन पहले यह शव चितई मंदिर के पास पुलिस को प्राप्त हुआ था| पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार पूरे हिन्दू विधि विधान से विश्वनाथ घाट में किया गया| हिन्दू सेवा समिति द्वारा विगत 6 वर्ष से यह कार्य किया जाता है| विश्वनाथ घाट में समिति के सदस्य और व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, सभासद और समिति सदस्य अमित साह (मोनू) , समिति के कोषाध्यक्ष नीरज बोरा, मंजुल मित्तल, लच्छू सिंह, पंकज सिंह , पुलिस विभाग से, त्रिलोक फ़र्शवान,कृष्णा भट्ट और राजेंद्र सिंह उपस्थित थे|