
देहरादून| राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मांग है| पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री महामंत्री तरुण चुग ने मुख्यमंत्री से 1 नवंबर से 28 नवंबर के बीच 5 दिन प्रचार का समय मांगा है| मुख्यमंत्री तीनों राज्यों में स्टार प्रचारक की भूमिका में रहेंगे| वह वहां चुनावी जनसभाएं करेंगे|
दरअसल, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भाजपा ने उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव 2022 में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की थी| उनके नेतृत्व में उत्तराखंड के बागेश्वर में हुए उपचुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की| अब सीएम धामी के चेहरे की डिमांड राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार में बढ़ी है| पार्टी उन्हें स्टार प्रचारक के रूप में मैदान में उतारने जा रही है|
बता दें, चुनाव घोषित होने से पहले भी सीएम धामी मध्य प्रदेश और राजस्थान में रोड शो और चुनावी रैलियां की थी| भाजपा का यह दावा है कि इन रैलियों में स्थानीय लोगों में आकर्षक दिखाई दिया| उनके कार्यक्रमों में भीड़ जुटी, भाजपा धामी सरकार में लिए गए बड़े फैसलों को इसकी वजह बता रही है|
वहीं, कठोर नकल विरोधी कानून से लेकर समान नागरिक संहिता बनाने की दशा में उठाए गए कदम भी दूसरे राज्यों में चर्चा में है| पार्टी के प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत धामी का छत्तीसगढ़ में एक दिन, मध्य प्रदेश और राजस्थान में दो-दो दिन के प्रचार करेंगे|

