
देहरादून| बीते दिवस मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में पांच दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ किया| इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य के विकासखंड कार्यालयों में युवाओं के कौशल विकास के लिए विवेकानंद यूथ कौशल विकास सेल बनाए जाने और युवक मंगल दल/ महिला मंगल दल के प्रभावी उपयोग के लिए यथा आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराएं जाने की|
उन्होंने कहा कि इस वर्ष युवा महोत्सव की थीम यूथ एज़ क्रिएटर रखी गई है, जो राज्य के युवाओं पर सटीक भी बैठती है| हमारे युवा अब रोजगार पाने के साथ-साथ रोजगार देने वाले भी बन रहे हैं| अभी तक राज्य में 3900 से ज्यादा उभरते खिलाड़ियों को खेल छात्रवृत्ति दी गई है| प्रदेश सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सीधे सरकारी नौकरी भी दी जा रही है| प्रदेश में होने वाले आगामी 38 वें राष्ट्रीय खेल, उत्तराखंड की खेल प्रतिभाओं के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे|
सीएम ने राज्य के युवाओं को विश्वास दिलाया कि उनके साथ किसी भी स्तर पर अन्याय नहीं होने दिया जाएगा| कहा कि हमारी सरकार ने भर्तियों में घोटाला करने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करके यह दिखा भी दिया है|