मुख्यमंत्री को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

गोरखपुर| चुनावी माहौल के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गोरखनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मचा हुआ है| लेडी डॉन नाम से बने ट्विटर अकाउंट में मेरठ के साथ ही लखनऊ स्थित विधानसभा को भी उखाड़ने की धमकी दी गई है|


गोरखपुर मंदिर के आसपास पुलिस ने एहतियातन कार्यों की जांच की है| इस मामले में केस दर्ज कर पुलिस जांच में लगी हुई है|
मिली जानकारी के अनुसार लेडी डॉन नाम से ट्विटर में एक आईडी से एक के बाद एक 3 स्वीट हुए पहले ट्वीट में लिखा गया था कि विधानसभा, लखनऊ रेलवे स्टेशन पर बम लगाया गया है| योगी आदित्यनाथ की भी हत्या हो जाएगी| एक घंटा बाद भीम सेना की अध्यक्ष सीमा सिंह योगी आदित्यनाथ को मानव बम बनाकर मारेगी| राशिद ने बम लगा दिया है| मामला जानने के बाद पुलिस हरकत में आ गई|
इसी बीच दूसरा ट्वीट किया गया कि गोरखनाथ मठ में 8 जगह सुलेमान भाई ने बम लगा दिया है| इससे योगी आदित्यनाथ की चितौड़े उड़ जाएंगे| इसमें भी सीमा सिंह नाम का इस्तेमाल हुआ|
फिर 1 घंटे बाद ट्वीट हुआ जिसमें मेरठ में 10 जगह बम ब्लास्ट की बात लिखी गई|
फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है| मंदिर और अन्य स्थानों की जांच कराई जा रही है लेकिन पुलिस को अभी तक कुछ आपत्तिजनक नहीं मिला है|