मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा -: अंकिता भंडारी के नाम पर होगा राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी के नाम पर डोभ (श्रीकोट) स्थित राजकीय नर्सिंग कॉलेज का नाम रखने की घोषणा की है|


बता दें रविवार को अंकिता हत्याकांड को एक साल हो गया है|
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार बेटी अंकिता के परिजनों के साथ खड़ी है| प्रदेश की हर बेटी का सम्मान और उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए संकल्पबद्ध है|


दरअसल, पौड़ी जिले के गंगा भोगपुर के वंनतरा रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के पद पर काम करने वाली अंकित भंडारी की 18 सितंबर 2022 को हत्या कर दी गई थी| 24 सितंबर 2022 को पुलिस ने अंकित का शव चीला नहर से खोज था| इस हत्याकांड की जांच एसआईटी ने की और करीब 500 पेज की चार्ज सीट अदालत में पेश की|