मुख्यमंत्री धामी का हरीश रावत पर बड़ा हमला :- कहा हमने ईगास की छुट्टी की पर उन्होंने शुक्रवार को नमाज की

उत्तराखंड में चुनाव नजदीक है और इस बात से सीएम पुष्कर सिंह धामी भी भलीभांति परिचित हैं और वह अब चुनावी मोड में नजर आ रहे हैं,

Advertisements

यहां पिथौरागढ़ के डीडीहाट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत पर जमकर निशाना साधा बिना नाम लिए उन्होंने कहा कि उन्होंने इगास का अवकाश सोमवार को ही किया था परंतु हरीश रावत ने इसका गलत प्रचार प्रसार किया कि सरकार ने रविवार की छुट्टी दी है उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने इगास जो कि हमारा एक लोक पर्व है का अवकाश दिया है जबकि वह जब मुख्यमंत्री थे तो उनके शासनकाल में शुक्रवार को नमाज का अवकाश होता था।

पुष्कर सिंह धामी का यह बयान इस ओर इशारा कर रहा है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा हिंदुत्व को मुद्दा बना सकती है।