
उत्तराखंड राज्य में चार धाम यात्रा 2026 के लिए वाहनों को ग्रीन कार्ड जारी होने और आज से हरिद्वार- ऋषिकेश में वाहनों के ग्रीन कार्ड बनने शुरू होंगे जिसका शुभारंभ परिवहन मंत्री द्वारा किया जाएगा। 19 अप्रैल से चार धाम यात्रा शुरू हो रही है और ऐसे में कामर्शियल वाहनों के ग्रीन कार्ड आज सोमवार से हरिद्वार व ऋषिकेश में बनने शुरू हो जाएंगे। बिना ग्रीन कार्ड के वाहनों को एंट्री नहीं दी जाएगी और उनके लिए ग्रीन कार्ड अनिवार्य किए गए हैं। ऋषिकेश एआरटीओ ऋषिकेश रावत सिंह कटारिया के अनुसार ग्रीन कार्ड पोर्टल पर निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद वाहन स्वामी अपने वाहनों का परिवहन कार्यालय से ग्रीन कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। पहले यह ग्रीन कार्ड 23 मार्च से जारी होना था मगर तकनीकी समस्या के चलते अब आज से वाहनों को ग्रीन कार्ड जारी किए जाएंगे।

