चमोली हिमस्खलन:- भारी बर्फबारी के चलते बंद किया गया रेस्क्यू ऑपरेशन…. पढ़े पूरी खबर

चमोली में आज सुबह 8:00 बजे हिमस्खलन हो गया। माणा कैंप के पास हिमस्खलन होने के बाद से लेकर वहां पर लगातार रेस्क्यू अभियान जारी था इस दौरान वहां पर 57 मजदूर दब गए मगर भारी बर्फबारी के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन अब बंद करना पड़ गया है। आइटीबीपी में रेस्क्यू ऑपरेशन बंद कर दिया है और आईटीबीपी के जवान माणा गांव में वापस अपने कैंप में लौट गए हैं। जिलाधिकारी संदीप तिवारी के अनुसार जिस स्थान पर हिमस्खलन हुआ है वहां 8 फीट तक बर्फ जम गई है और मौसम सामान्य होने के बाद ही रेस्क्यू ऑपरेशन वापस चलाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक बर्फबारी के बीच आज सुबह कुबेर पर्वत से भारी हिमस्खलन हो गया जिससे बीआरओ के 57 मजदूर चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि मजदूर वहां पर कंटेनर में सो रहे थे तभी यह हादसा हो गया इस हादसे के दौरान जम्मू कश्मीर ,पंजाब और उत्तर प्रदेश के मजदूर चपेट में आए हैं।