CBSE Result 2023 -: असंतुष्ट छात्र अंक सुधार के लिए ऐसे करें अप्लाई👇

सीबीएसई द्वारा 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी करने के बाद अब अपने परिणाम से असंतुष्ट छात्रों के लिए अंक सुधार, अंक सत्यापित करने और फोटो कॉपी प्राप्त करने के लिए बीते सालों की तरह इस साल भी सुविधा दी जाएगी| इसके लिए छात्रों को 16 मई से मौका मिलेगा|

Advertisements


दरअसल, बहुत से छात्र अपने अंकों को लेकर असंतुष्ट होते हैं, ऐसे छात्रों की समस्या को दूर करने के लिए बोर्ड की ओर से समिति गठित की गई है| साथ ही पॉलिसी भी बनाई गई है| यह समिति बोर्ड की ओर से बनाई पॉलिसी के आधार पर ही शिकायतों का निपटारा करती है|
जानकारी के मुताबिक, छात्र 16 से 20 मई तक अंकों के सत्यापन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं| जिसके लिए उन्हें 500 रुपए प्रति विषय शुल्क देना पड़ता है| जबकि अंकतालिका की फोटो कॉपी और मूल्यांकन के लिए छात्र 31 मई से 1 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, इस हेतु छात्रों को 700 रुपये प्रति विषय शुल्क देना पड़ता है|
इसके अलावा पुनः मूल्यांकन के लिए छात्र 5 और 6 जून को ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं| इस हेतु छात्रों को प्रति प्रश्न 100 रुपए शुल्क जमा करना होगा|