सावधान- केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने केंद्र और राज्यों को लिखा खत………. यह दिए गए निर्देश

देश में कोरोना के मामले निरंतर बढ़ते जा रहे हैं तथा रोज पहले दिन की तुलना में काफी अधिक मामले सामने आ रहे हैं इस दौरान कोरोना संक्रमित मामले पिछले दिनों की अपेक्षा अपना एक नया रिकॉर्ड कायम कर रहे हैं। देश में रिकॉर्ड तोड़ मामले आने के कारण केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण द्वारा आज दिनांक 10 जनवरी 2022 को केंद्र और राज्यों को खत देकर सजक किया गया है, कि वे अस्पतालों को तैयारियां पूरी रखने को कहें।

तथा उन्होंने लिखा है कि कोरोना के आंकड़ों को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि आगे चलकर मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की नौबत भी आ सकती हैं इसलिए उन्होंने राज्य और केंद्र को सजग करते हुए कहा कि अस्पतालों में सभी तैयारियां पूर्ण कर लें और आगामी दिनों के लिए अस्पतालों को सावधान करें। साथ में उन्होंने कहा है कि हमें आने वाली हर स्थिति के लिए तैयार रहने की आवश्यकता है क्योंकि परिस्थितियां काफी तेजी से बदल रही हैं और अस्पताल में मरीजों के भर्ती होने का आंकड़ा भी अधिक हो सकता है। इसलिए अस्पताल प्रशासन पूरी तरह से तैयार रहें। साथ में उन्होंने केंद्र व राज्य को निर्देश दिए हैं कि प्रतिदिन के एक्टिव केसो पर नजर रखी जाए। अधिक से अधिक जांचें करवाई जाए व लोगों को कोविड संबंधी गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए जाएं।