सावधान -: गाड़ी में बंपर लगवाने पर होगा भारी नुकसान, जानिए कारण

नई दिल्ली| अगर आपकी गाड़ी की फ्रंट में बंपर लगा है तो आप उसे हटा लें, क्योंकि इससे बड़ा नुकसान हो सकता है| साथ ही ट्रैफिक पुलिस की भी निगाहें इन गाड़ियों पर होती है| अगर कोई व्यक्ति गाड़ी में बंपर लगाए हुए पाया जाता है तो यातायात पुलिस भारी-भरकम चालान काट देती है|


आइए जानते हैं बंपर को लेकर क्यों वसूला जाता है भारी जुर्माना?
दरअसल, जिस जगह पर बंपर लगाया जाता है वहां एयरबैग सेंसर लगा हुआ होता है| लोग गाड़ी का एक्सीडेंट होने पर ज्यादा नुकसान ना हो इसलिए बंपर लगवाते हैं| हालांकि, वह भूल जाते हैं कि जिस जगह वह बंपर लगा रहे हैं वहां एयरबैग सेंसर लगा होता है| दुर्घटना की स्थिति में अगर सेंसर काम नहीं किया और एयरबैग नहीं खुला तो वाहन में बैठे आदमियों की जान जा सकती है| इसी कारण यातायात पुलिस बंपर लगे गाड़ी को देखते ही चालान काट देती है|
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ऐसा करने पर कम से कम वाहन मालिक को 10 हजार रुपये का जुर्माना देना पड़ता है| मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 19/192 के तहत कोई भी वाहन मालिक बिना आरटीओ के परमिशन के वाहन में किसी भी प्रकार के मॉडिफिकेशन नहीं करवा सकते है|