सावधान – ओमिक्रोन दिखाने लगा अपना असर, 24 घंटे में इन राज्यों से सामने आए डराने वाले आंकड़े

देश में ओमिक्रोन का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है आए दिन ओमिक्रोन के केसों में वृद्धि हो रही है| देश के 12 राज्यों में ओमिक्रोन ने अपने पांव पसार लिए हैं| रविवार को गुजरात में इसके दो नए मरीज सामने आए| जबकि महाराष्ट्र में 6 मरीज सामने आए| जिसके बाद देश में कोरोना के नए वेरिएंट के मामले बढ़ कर 153 हो गए|

Advertisements

अभी तक देश में सबसे ज्यादा ओमिक्रोन के मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं जहां कुल ओमिक्रोन संक्रमितो की संख्या सबसे ज्यादा 54 है| राजधानी दिल्ली इस मामले में दूसरे नंबर पर है जहां इसके कुल मामले 22 है|


जिस प्रकार ओमिक्रोन देश के 12 राज्यों में फैल चुका है इसका ससंक्राम रुप धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है| जिससे इसके फैलने की संभावना भी बढ़ती जा रही है| हमें इसके प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है| इसके लिए हमें कोरोना गाइडलाइन का पूर्ण रूप से पालन करना होगा| तभी हम इसके संक्रामक रूप से बच सकते हैं और कोरोना की तीसरी लहर को आने से रोक सकते हैं|