विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, लगा रह आरोप

देहरादून| विधानसभा से बर्खास्त किए गए कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है|


कर्मचारी बहाली को लेकर विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं| उन पर आरोप लग रहा है कि विधानसभा अध्यक्ष के विशेष कार्याधिकारी के खिलाफ साजिश रच रहे हैं| जिस पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है|
सीईओ नेहरू कॉलोनी अनिल कुमार जोशी के अनुसार विधानसभा सचिवालय के प्रभारी सचिव हेमचंद्र पंत ने अपर मुख्य सचिव गृह से शिकायत की थी| आरोप है कि विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारी विधानसभा के पास धरना प्रदर्शन कर रहे हैं| इस दौरान व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर इसमें विधानसभा अफसरों के खिलाफ अपशब्द प्रयोग किए जा रहे हैं| इसमें विशेष कार्याधिकारी के खिलाफ साजिश रचने का भी आरोप लगाया गया है| यह शिकायत नेहरू कॉलोनी थाने पहुंची तो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है|
जो भी तथ्य शिकायतकर्ता के पास हैं वह लिए जा रहे हैं जिसके आधार पर आगे की जांच होगी| जल्द ही आरोपियों के नामों का भी खुलासा किया जाएगा| इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को जांच के लिए भेजा जाएगा|
दूसरी ओर 21 वें दिन बर्खास्त कर्मचारियों ने आंदोलन जारी रखा| जिनका कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा तब तक धरना जारी रहेगा| हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति मनोज तिवारी की एकल बेंच ने बर्खास्त कर्मियों की सुनवाई की तारीख 7 जनवरी तय की थी जिसके बाद न्यायमूर्ति ने 25 फरवरी को सुनवाई की अगली तारीख दी है|