Breaking -: 24 घंटों के अंदर रूस करेगा यूक्रेन पर बड़ा हमला?, रूस ने भारत से की यह अपील

रूस और यूक्रेन के बीच हालत और अधिक बिगड़ते जा रहे हैं| जानकारी के अनुसार रूस ने यूक्रेन की सीमा में घुसने और 2 शहरों डोन्त्सक और लुहांस्क पर कब्जा करने के लिए रूसी सैनिक भेज दिए हैं| 100 से ज्यादा मिलिट्री ट्रक यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर में घुस गए हैं| दूसरी ओर पुतिन ने यूक्रेन की सीमा पर तैनात सैनिकों के लिए चिकित्सीय सहायता भी भेजनी शुरू कर दी है| अमेरिका ने भी बाल्टिक देशों में अपने सैनिक व हथियार भेजने आरंभ कर दिए हैं| इसके अलावा व्हाइट टाउन का कहना है कि अगर पुतिन युद्ध नहीं करना चाहते हैं तो वह सैनिकों के लिए अतिरिक्त रक्त और चिकित्सीय सहायता के आदेश क्यों दे रहे हैं| इसी बीच यूक्रेन पर आक्रमक रूख अख्तियार किए रूस पर यूरोपीय देश एक के बाद एक कड़े प्रतिबंध लगा रहे हैं| इस बीच रूस ने भारत से दोस्ती की अपील की है| भारत में रूसी दूतावास की ओर से कहा गया कि हमें उम्मीद है कि हमारी साझेदारी इसी स्तर पर आगे भी जारी रहेगी| जैसे कि आज के समय में है| दूतावास ने कहा कि विशेष रूप से दिसंबर 2021 में हाल के रूसी-भारतीय द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के परिणामों पर एक नजर डाली जाए हमने रक्षा क्षेत्र में 10 साल के सहयोग कार्यक्रम पर हस्ताक्षर किए हैं| हमारे पास एक बड़ी पाइप लाइन योजना है| हमें पूरा विश्वास है कि सभी योजनाएं सफलतापूर्वक लागू होगी| वहीं रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच ऑस्ट्रेलिया ने दावा करते हुए कहा है कि अगले 24 घंटे में यूक्रेन पर बड़ा हमला संभावित है| ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने चेतावनी देते हुए हो कहा है कि रूस यूक्रेन पर पूर्ण रूप से आक्रमण कर सकता है| इसके बाद ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने अपना विरोध व्यक्त करते हुए रूस के राजदूतों को बुलाया है|