Breaking News -: शादी में जमकर हुआ हंगामा, दूल्हे को देखते ही दुल्हन ने शादी से किया इनकार, जानिए पूरा मामला

लालकुआं| लाल कुआं में आयोजित विवाह समारोह के दौरान जमकर हंगामा हो गया| खुशियों के रंग में भंग पड़ गया| जब दुल्हन ने दूल्हे को देखते ही विवाह करने से साफ इंकार कर दिया| जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक हुई| अंत में दूल्हे और बारात को बिना दुल्हन के वापस लौटना पड़ा|


मामला शनिवार की शाम का है| बरेली से बारात लालकुआं अंबेडकर नगर पहुंची| बारात के स्वागत की तैयारियां चल रही थी कि दुल्हन के भाई ने दिखाया गया लड़का अन्य होने का आरोप लगाते हुए मौजूद दूल्हे की उम्र और उसके पैरों में दिक्कत होने की बात कहकर स्वागत की रस्म रुकवा दी| इसके बाद हंगामा शुरू हो गया| जब दुल्हन को बुलाया गया तो उसने भी शादी करने से साफ मना कर दिया| दुल्हन के परिजनों ने आरोप लगाया है कि लड़का दूसरा था| यदि हम इस लड़के से विवाह भी करे तो दूल्हे की उम्र दुल्हन से काफी अधिक है, उसके पैर में तकलीफ है| ऐसे में शादी कैसे की जा सकती है| काफी देर तक हुए हंगामे के बाद पुलिस ने हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर वापस भेज दिया|


कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आर वर्मा का कहना है कि, ऐसा मामला जानकारी में आया है| लेकिन मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है| यदि तहरीर मिलती है तो आगे की कार्रवाई होगी|