ब्रेकिंग न्यूज़ -: भूकंप के झटकों से कांपी उत्तराखंड की धरती, इन जिलों में महसूस हुए झटके

उत्तराखंड के बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले की धरती आज दोपहर भूकंप के झटको से कांप उठी| पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी मदकोट क्षेत्र में 12:57 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए| स्थानीय लोगों के अनुसार झटका तेज था| क्षेत्र में हो रही वर्षा के बीज भूकंप ने दहशत फैला दी है| रिक्टर स्केल पर पिथौरागढ़ में आए भूकंप की तीव्रता 3.6 मैन मेग्नीटयू्ट मापी गई है| भूकंप का केंद्र बागेश्वर जिले का बरीखालसा बताया जा रहा है| भूकंप की गहराई धरती के 5 किमी अंदर है| प्रशासन के अनुसार नुकसान की कोई सूचना अभी तक नहीं मिली है|


भूकंप का केंद्र तेजम तहसील के समीप रामगंगा नदी पार बताया जा रहा है|
आपदा और भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील बागेश्वर जिला एक बार फिर भूकंप के झटकों से हिल गया है| आज अपराहन 12:55 पर लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए| कुछ लोग अपने घरों से बाहर निकल आए| कुछ लोगों का कहना है कि उन्हें भूकंप का आभास तक नहीं हो पाया| जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने कहा कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 थी| जिसका केंद्र तेजम था| जिले में कहीं से भी कोई नुकसान की सूचना नहीं है|