
गणतंत्र दिवस के दौरान बिहार के बक्सर में सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा होने की जानकारी प्राप्त हुई है| यहां पाइप में बिजली दौड़ने से एक बच्चे की मौत हो गई| जबकि 3 बच्चे झुलस गए हैं| यह हादसा बक्सर के इटाढी प्रखंड के नाथपुर प्राथमिक स्कूल का है| जानकारी के अनुसार घायलों का इलाज बक्सर के सदर हॉस्पिटल में किया जा रहा है| इस बीच इस हादसे से क्रोधित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया है|
जानकारी के अनुसार गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने के लिए लोहे की पाइप लगाई गई थी• 100 से ऊपर बच्चे कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे| इसी दौरान जब झंडा फहराया जाने लगा तो अचानक लोहे की पाइप बिजली के तार पर गिर गई पाइप में करंट दौड़ गया| देखते ही देखते वहां कोहराम मच गया| पाइप के संपर्क में आने से 4 बच्चे झुलस गए| इस घटना में चारों बच्चों को सदर अस्पताल लाया गया| इलाज के दौरान वहां पांचवी के छात्र की मौत हो गई जबकि तीनों का इलाज चल रहा है|