दिल्ली डिप्टी सीएम सिसोदिया पर भाजपा का बड़ा हमला, बताया ‘लुटेरा’

नई दिल्ली| उप मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया पर भारतीय जनता पार्टी ने एक और हमला किया है| भाजपा की दिल्ली इकाई ने उन्हें ‘लुटेरा’ बताया है|


आज सुबह ट्विटर पर भाजपा की दिल्ली इकाई ने एक पोस्टर जारी किया| जिसमें फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म ‘लुटेरा’ के पोस्टर से छेड़छाड़ कर उसमें मनीष सिसोदिया का चेहरा लगा दिया गया है| यह हमला भाजपा ने आप नेता पर आबकारी नीति में कथित घोटाले के संदर्भ में किया है| इसमें ‘लिकर स्मैम मोशन पिक्चर्स प्रजेंट्स’ के बाद ‘महाठग सुकेश प्रोडक्शन’ और ‘अरविंद केजरीवाल द्वारा निर्देशित’ भी लिखा है|