अल्मोड़ा जिले में भाजपा करेगी क्लीनस्वीप :- सुनील बिष्ट

अल्मोड़ा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष और मणि से क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुनील बिष्ट ने यहां प्रेस को जारी एक बयान में कहा कि अल्मोड़ा जिले में भारतीय जनता पार्टी क्लीन स्वीप करने जा रही है, जिले की सभी 6 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी चुनाव जीतेंगे इतना ही नहीं सुनील बिष्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने 60 पार के संकल्प को पूरा करते हुए पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी,

सुनील बिष्ट ने कहा कि पार्टी ने सभी 6 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए अल्मोड़ा से कैलाश शर्मा, जागेश्वर से मोहन सिंह मेहरा, सोमेश्वर से कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, रानीखेत से प्रमोद नैनवाल, द्वाराहाट से अनिल शाही, सल्ट से महेश जीना भाजपा प्रत्याशी है।

सुनील बिष्ट ने कहा कि उन्हें आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि भारतीय जनता पार्टी पहली बार अल्मोड़ा जिले में क्लीन स्वीप करने जा रही है इतना ही नहीं कहा कि कांग्रेस संभवतया दहाई के आंकड़े को भी ना छू पाए।