भाजपा को लगा झटका, विधानसभा चुनाव से ठीक पहले इस नेता ने छोड़ा पार्टी का साथ

भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता सुबोध राकेश ने भाजपा का साथ छोड़कर बसपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है| उन्होंने अपने समर्थकों के साथ गाजियाबाद पहुंच कर बसपा की सदस्यता ली| जिससे भाजपा को बड़ा झटका लगा है| वहीं दूसरी ओर बसपा कार्यकर्ता उत्साहित है|

Advertisements


उनकी बसपा में शामिल होने की चर्चाएं पहले से ही चल रही थी| 3 दिन पहले सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था| उन्होंने बताया कि बसपा ही उनका असली घर है| अपने भाई पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र राकेश के सपनों को पूरा करने के लिए पार्टी में आए हैं| पार्टी द्वारा उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, उसका वह बखूबी से पालन करेंगे|