
भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता सुबोध राकेश ने भाजपा का साथ छोड़कर बसपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है| उन्होंने अपने समर्थकों के साथ गाजियाबाद पहुंच कर बसपा की सदस्यता ली| जिससे भाजपा को बड़ा झटका लगा है| वहीं दूसरी ओर बसपा कार्यकर्ता उत्साहित है|
उनकी बसपा में शामिल होने की चर्चाएं पहले से ही चल रही थी| 3 दिन पहले सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था| उन्होंने बताया कि बसपा ही उनका असली घर है| अपने भाई पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र राकेश के सपनों को पूरा करने के लिए पार्टी में आए हैं| पार्टी द्वारा उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, उसका वह बखूबी से पालन करेंगे|
