कोरोना के मामलों में मिली फिर बड़ी राहत……. मगर मौतों के आंकड़ों में हुई बढ़ोतरी

देश में जहां एक तरफ कोरोना के आंकड़े लगातार घट रहे हैं वहीं बीते 14 घंटे में चिंताजनक खबर यह सामने आई है, कि 24 घंटे के अंदर देश में कोरोना से मौतों का आंकड़ा फिर 1000 से ऊपर का रहा है। बीते कई दिनों से कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज हो रही है और यह गिरावट अब एक लाख से भी कम हो गई है। देश में इससे पहले जहां 80,000 से ऊपर नए मामले दर्ज किए गए थे वही आज बीते 24 घंटे के अंदर देश में कोरोना के 67,597 नए मामले दर्ज किए गए हैं जो कि पहले की तुलना में काफी कम है।

Advertisements

इन आंकड़ों को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि अब कोरोना की तीसरी लहर ढलान पर है और समय के साथ कोरोना की तीसरी लहर भी गुजर रही है। मगर मौतों के आंकड़ों ने चिंता बढ़ा दी है बीते 24 घंटे के अंदर देश में कोरोना से 1,188 मौतें हुई हैं और वहीं दूसरी तरफ 1,80,456 मरीजों ने इस संक्रमण से रिकवरी भी की है। और देश में अब कोरोना के मामले घटकर 9,94,891 रह गए हैं।