
एक तरफ तो रुस-यूक्रेन विवाद चल रहा है जो सबसे बड़ा तनाव का कारण बना हुआ है| वहीं दूसरी ओर इस्राइल ने सीरिया पर मिसाइल से हमला कर दिया है| जानकारी के अनुसार हमले में कई सैन्य ठिकाने तबाह होने की जानकारी मिल रही है| लेकिन अभी आधिकारिक रूप से यह नहीं बताया गया है कि सीरिया में कितना नुकसान हुआ है| कहा जा रहा है कि मिसाइलों को सीरिया के इस्राइल के कब्जे वाले गोलन हाइट्स से दागा गया था| इसके अलावा पास के शहर कुनेत्रा के आसपास के इलाकों में हमला किया गया है| आधी रात के तुरंत बाद हुए हमले में सैन्य ठिकाने तबाह हुए लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ| अभी तक इस्राइल ने हमले पर कोई टिप्पणी नहीं की है| गृह युद्ध के पिछले एक दशक में इस्राइल ने सीरिया के सरकार-नियंत्रण हिस्सों के अंदर लक्ष्य पर करोड़ों हमले किए हैं| हालांकि शायद ही कभी इस तरह के अभियानों को स्वीकार किया हो लेकिन यह बात स्वीकारी गई है कि वह ईरान संबंद्ध मिलिशिया के ठिकानों को निशाना बनाता है| जैसे कि लेबनान का हिज्बुल्लाह जो सीरिया के राष्ट्रपति बशर असद की तरफ से लड़ाई करता है| बताते चलें कि 1957 के मध्य पूर्व युद्ध में इस्राइल ने सीरिया से गोलन हाइट्स को अपने कब्जे में ले लिया था| जिसके बाद इस क्षेत्र पर पूरी तरह से बाद में कब्जा किया गया लेकिन दुनिया के ज्यादातर देश इसे मान्यता नहीं देते लेकिन ट्रंप प्रशासन ने इस क्षेत्र को इस्राइल का हिस्सा घोषित कर दिया था|

