बड़ी खबर -: भाजपा नेता का महिला के साथ वीडियो वायरल, इस्तीफा

एक भाजपा नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है| यह वीडियो महाराष्ट्र के सोलापुर के एक भाजपा नेता का है| इस वीडियो में भाजपा नेता एक महिला के साथ बेडरूम में दिख रहे हैं| वीडियो किसी घर या होटल के कमरे का है| महिला द्वारा उस पर धोखा देने का आरोप लगा है| इस बीच भाजपा नेता महिला से कैमरा छीन लेता है| कहा जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति भाजपा की सोलापुर जिला कार्यकारिणी का अध्यक्ष श्रीकांत देशमुख है| वीडियो वायरल होने के बाद उसने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है| उसने प्रदेश अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपा है| हालांकि उसने इसके पीछे कोई वजह नहीं बताई है| इस वीडियो के वायरल होने के कुछ दिन पहले श्रीकांत देशमुख ने एक महीना के खिलाफ हनीट्रैप का मामला दर्ज कराया था| शिकायत के मुताबिक महिला उन्हें ब्लैकमेल कर दो करोड़ रुपए की मांग कर रही है|
जानकारी के अनुसार, इस वीडियो को महिला ने खुद वायरल किया है| बेडरूम में वह खुद ही वीडियो बनाती है, जिसमें श्रीकांत देशमुख बनियान पहने हुए दिख रहे हैं| महिला श्रीकांत देशमुख की तरफ इशारा करते हुए गंभीर आरोप लगाती है और कहती है इसने मुझे फंताया है| यह श्रीकांत देशमुख है| इसका अपनी पत्नी के बाद भी मेरे साथ संबंध है| इसके बाद श्रीकांत देशमुख महिला से कैमरा छीन लेते हैं| इस वीडियो को राजद महाराष्ट्र के टि्वटर हैंडल पर शेयर किया गया है, जिसमें लिखा गया है कि भाजपा में कार्यरत महिलाएं ही भाजपाई राक्षसों का शिकार हो रही हैं|