बड़ी खबर – अल्मोड़ा जेल में छापे के दौरान फिर मिले तीन मोबाइल और 10 सिम

अल्मोड़ा में कुख्यात कैदियों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है| कुख्यात महिपाल और मोहम्मद सलीम के पास एक बार फिर तीन मोबाइल और 10 सिम बरामद हुए हैं| दोनों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है|

Advertisements

इससे पहले भी स्पेशल फोर्स स्टाफ ने छापेमारी के दौरान जिला कारागार अल्मोड़ा में हत्या की सजा काट रहे कुख्यात बरामद महिपाल और चरस मामले में बंद अंकित बिष्ट के पास एक मोबाइल और एक सिम, एयर फोन और ₹25000 की नकदी बरामद की गई थी| जानकारी के अनुसार यह लोग जेल में बंद होकरभी मोबाइल के जरिए चरस, गांजें का धंधा चला रहे थे| कुछ दिनों पहले ही महिपाल के दोस्त अंकित ने उसके और कलीम के खिलाफ रंगदारी का मुकदमा दर्ज कराया था| इसके बाद हम अधीक्षक के जिला कारागार में किए गए औचक निरीक्षण में फिर से कुख्यात महिपाल और मोहम्मद अली के पास तीन मोबाइल फोन और 10 सिम प्राप्त हुई|


एसआई बृजमोहन भट्ट ने बताया जेल अधीक्षक के निरीक्षण में दोनों कैदियों के पास मोबाइल और सिम बरामद हुई| अब दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद आगे की जांच की जा रही है|

Recent Posts