बड़ी खबर:-” कश्मीर फाइल्स” को सपोर्ट करने के लिए इस निर्माता-निर्देशक ने सिनेमाघरों से हटाई अपनी फिल्म

दुनिया में जहां एक तरफ बॉलीवुड इंडस्ट्री के निर्माता निर्देशक अपनी अपनी फिल्मों को चलाने के लिए कई तरकीब अपनाते हैं वही वर्तमान में फिल्म इंडस्ट्री से एक ऐसी खबर आ रही हैं जो सबको हैरान कर देगी। दरअसल 11 मार्च 2022 को रिलीज हुई “द कश्मीर फाइल्स” ना सिर्फ दर्शकों को बल्कि इंडस्ट्री के और निर्माता निर्देशकों के दिलों पर भी छा रही हैं। और ऐसे में गुजराती फिल्म मेकर चंद्रेश भट्ट ने “द कश्मीर फाइल्स” फिल्म को समर्थन देने के लिए पिछले हफ्ते रिलीज हुई अपनी प्रेम प्रकरण फिल्म को सिनेमाघरों से हटा दिया है। और इस बात की जानकारी द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री द्वारा दी गई हैं विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट के माध्यम से प्रेम प्रकरण की पूरी टीम को धन्यवाद दिया है। उनका कहना है कि उनकी प्रेम प्रकरण भी काफी ऊंचाइयों तक जाएगी और प्रेम प्रकरण की टीम ने द कश्मीर फाइल्स को समर्थन देने के लिए जो फैसला लिया है उसका मैं शुक्रिया अदा करता हूं तथा पूरी टीम को बधाई भी देता हूं। बता दे कि गुजराती फिल्म मेकर चंद्रेश भट्ट ने अपनी गुजराती प्रेम प्रकरण फिल्म को सिनेमाघरों से हटा दिया है ताकि गुजरात में भी द कश्मीर फाइल्स को समर्थन मिले। यही नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी द कश्मीर फाइल्स की काफी तारीफ की है।

Advertisements

Recent Posts