बड़ी खबर -: एसएसजे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एनएस भंडारी ने दिया इस्तीफा

अल्मोड़ा| सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कुलपति प्रोफेसर नरेंद्र सिंह भंडारी ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है| उन्होंने अपना इस्तीफा कुलाधिपति राज्यपाल को भेजा है| अभी तक इस्तीफे के कारण का पता नहीं चल पाया है| यह माना जा रहा है कि छात्र संघ चुनाव कराने के दबाव के कारण उन्होंने इस्तीफा दिया है|


बताते चलें कि एसएसजे विश्वविद्यालय के नए कुलपति के रूप में प्रो. नरेंद्र भंडारी ने 14 अगस्त 2020 को कार्यभार ग्रहण किया था|