बड़ी खबर -: 35 से ज्यादा सवारिया लेकर जा रही रोडवेज की बस दुर्घटना का शिकार

आज मसूरी देहरादून मार्ग पर दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है|


जानकारी मिली है कि एक रोडवेज बस खाई में गिर गई| जिसमें 35 से ज्यादा लोग सवार थे| पुलिस प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है| बस मसूरी से देहरादून लौट रही थी तभी रास्ते में शेर घड़ी के पास 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई| हादसे के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है| पुलिस और आईटीबीपी के जवान सहित स्थानीय लोग खाई में घायल लोगों को बाहर निकालने में जुटे हैं| 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल है और 19 घायलों को देहरादून भेजा गया है|