बड़ी खबर – भारत पहुंचा कोरोना का नया स्वरूप ओमिक्रोन वेरिएंट, यहां मिले दो मामले

जिस बात का डर था वही हुआ| अब भारत में भी कोरोनावायरस के नए स्वरूप ओमिक्रोन वेरिएंट की दस्तक हो चुकी है| जो बहुत चिंता का विषय है| क्योंकि यह वायरस अन्य वायरसों से बहुत अधिक संक्रामक है और यह बहुत तेजी से पूरे विश्व में फैल रहा है|

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि भारत में अभी तक ओमिक्रोन वेरिएंट के दो मामले सामने आ चुके हैं| यह दोनों ही मामले कर्नाटक से है| 66 वर्ष और 46 वर्ष के व्यक्तियों में कोरोना के नई वैरीअंट की पुष्टि हुई है| 36 देशों में अब तक ओमिक्राॅन वैरीएंट के 373 मामले सामने आ चुके हैं| उन्होंने बताया कि ओमिक्रोन वैरीएंट के लक्षणों में अभी तक सामान्य लक्षण देखने को मिले हैं| किसी भी देश में अभी तक ओमीक्रोन वेरिएंट के लक्षणों में गंभीर लक्षण नहीं देखे गए हैं| डब्ल्यूएचओ ने भी कहां है कि ओमिक्रोन के उभरते लक्षणों का अध्ययन किया जा रहा है|

अब भारत में इस नए वैरीएंट ने दस्तक दे दी है| खतरा अब और ज्यादा बढ़ेगा क्योंकि यह वैरीएंट बहुत तेजी से फैल रहा है| हम सभी को खुद अपनी सुरक्षा करनी होगी| कोरोना गाइडलाइन का पूर्ण रुप से पालन करना होगा तभी हम इस नए वैरीएंट से लड़ सकते हैं| और इसे फैलने से भी तभी रोका जा सकता है| लेकिन अब सरकार के सामने एक नई चुनौती खड़ी हो गई है|