
देहरादून| राज्य सरकार ने कल गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस पर घोषित अवकाश को निरस्त करते हुए नई अवकाश तिथि 28 नवंबर घोषित कर दी है| इससे संबंधित आदेश भी जारी कर दिया गया है|
Advertisements

आदेश के अनुसार, सार्वजनिक अवकाश में नियमानुसार संशोधन करते हुए गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस के लिए 24 नवंबर 2022 बृहस्पतिवार के स्थान पर 28 नवंबर 2022 सोमवार को प्रदेश के शासकीय/अशासकीय कार्यालयों एवं शिक्षण प्रतिष्ठानों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है|

