बड़ी खबर -: बुल्ली बाई ऐप का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो आरोपी उत्तराखंड से भी शामिल

गुल्ली बाई ऐप प्रकरण में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है| दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की आईएसएसओ टीम ने मुख्य आरोपी को अपने शिकंजे में ले लिया है| यह आरोपी असम से गिरफ्तार किया गया है| जिसे दिल्ली पुलिस की टीम दिल्ली लेकर आ रही है|

इसकी जानकारी डीसीपी केपीएस मल्होत्रा के द्वारा साझा की गई| उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की आईएसएसओ टीम ने असम से मुख्य आरोपी नीरज को गिरफ्तार कर लिया है| उन्होंने कहा कि ये बुल्ली बाई ऐप का मुख्य साजिशकर्ता, क्रिएटर तथा ऐप का मेन ट्विटर अकाउंट होल्डर है| साथ में उन्होंने यह भी कहा कि मुख्य आरोपी नीरज बिश्नोई उम्र 25 वर्ष बीटेक का छात्र है| नीरज असम के जोरहाट जिले के दिगंबर इलाके का रहने वाला है| भोपाल की वल्लुवर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का छात्र है|


इससे पहले पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है| सिविल इंजीनियरिंग के छात्र विशाल झा को बेंगलुरु, श्वेता सिंह को उत्तराखंड के उधम सिंह नगर और उत्तराखंड के कोटद्वार से मयंक रावत को गिरफ्तार किया जा चुका है|


केंद्र सरकार के कहने पर इस ऐप को हटा दिया गया है| इस ऐप में एक समुदाय विशेष की महिलाओं की बोली लगाई जा रही थी| इस दौरान महिलाओं का चेहरा दिखाई देता है| जिसे बुल्ली बाई ऐप नाम दिया है| इसमें उन महिलाओं को अधिक टारगेट किया गया है जो इंटरनेट मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली है|