बड़ी खबर -: मुख्यमंत्री धामी को खालिस्तानी आतंकवादी की धमकी……. कहीं ये बात

देहरादून| मिल रही खबरों के मुताबिक, खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत पन्नू कॉल पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को भी धमकी दे रहा है|

Advertisements


धमकी देते हुए कहा गया है कि यदि उत्तराखंड में उनके संगठनों के लोगों पर मुकदमा दर्ज होते हैं तो इसके लिए जिम्मेदार मुख्यमंत्री होंगे|


यह मामला डीजीपी के संज्ञान में आते ही उन्होंने इसकी तत्काल एसटीएफ को जांच कराने के निर्देश दिए हैं| जिसके बाद एसटीएफ ने इन नंबरों को ट्रेस करना शुरू कर दिया है|
बता दें कि उत्तराखंड में यह पहला मामला नहीं है जब पन्नू के इस तरह के मैसेज वायरल हुए हैं| पहले भी कई बार इस तरह से लोगों के पास कॉल आती रही है|


हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उत्तराखंड में सिख फॉर जस्टिस संगठन का कोई आधार नहीं है| यहां पर उसके समर्थक भी पुलिस की नजर में नहीं आए है|
बताते चलें कि पन्नू अमेरिका में रहता है और न्यूयॉर्क में वकालत करता है| उसे सिक्के फॉर जस्टिस का चेहरा माना जाता है| वह कई सारी आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है|
पन्नू युवाओं को खालिस्तान के लिए भड़काता रहा है| जुलाई 2020 में पन्नू को यूएपीए (गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम कानून) के तहत आतंकवादी घोषित किया गया था| कहा जा रहा है कि एक बार पन्नू ने भारतीय छात्रों को खालिस्तानी झंडा उठाने और खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाने को कहा था और इसके बदले उन्हें आईफोन 12 मिनी देने का वादा किया था|