![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
मुंबई| नेवल डॉक यार्ड में कल देर शाम एक युद्धपोत आईएनएस रणवीर के अंदरूनी हिस्से में विस्फोट हो गया| जिसमें 3 भारतीय शहीद हो गए| और 11 घायल हो गए| विस्फोट के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है घटना की जांच के लिए बोर्ड ऑफ इंक्वायरी का गठन किया गया है|
आईएनएस रणबीर मूलतः पूर्वी तट पर तैनात रहने वाला युद्ध पोत है| यह नवंबर 2021 में मुंबई आया था और जल्दी इसकी वापस ही होनी थी| मंगलवार शाम अचानक इस के अंदरूनी हिस्से में विस्फोट हो गया| जिसकी चपेट में आने से 9 सैनिक मारे गए| जबकि अन्य सैनिकों के घायल होने की सूचना मिली है|
रक्षा विभाग प्रवक्ता के मुताबिक विस्फोट के तुरंत बाद पोत पर मौजूद क्रू सदस्यों ने पहुंचकर विस्फोट के कारण लगी आग पर काबू पा लिया| जिसके कारण पोत को अधिक नुकसान से बचा लिया गया| नौसेना सूत्रों का कहना है कि पोत पर सुसज्जित हत्या एवं विस्फोट की इस विस्फोटक से सुरक्षित रहे हैं |
यह युद्धपोत रणवीर श्रेणी के विस्फोटकों का पहला युद्ध पोत है| भारतीय नौसेना में 21 अप्रैल 1986 में शामिल हुआ था| इसका निर्माण पूर्व के सोवियत संघ में हुआ है|
विस्फोट में घायल हुए नौसैनिकों की इलाज के लिए आईएनएस अश्विन अस्पताल में भर्ती कराया गया है| मृतकों के संबंध में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है|
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)