
बीते दिनों मंत्री हरकसिंह रावत औऱ पूर्व सीएम हरीश रावत एक दूसरे पर व्यंग्य वाणों की बरसात कर रहे थे। हाल ही में मंत्री हरकसिंह रावत द्वारा मांगी गई माफी के बाद अब आपदा प्रभावित गाँव चुकम पहुँचे हरीश रावत ने मंत्री हरकसिंह से मोबाइल पर बातचीत करते हुए आपदापीड़ितों की बात रखी।
Advertisements

हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस शासन में चुकम गांव के विस्थापन की कार्यवाही शुरू की गई थी जो कि वर्तमान में फाइलों में अटकी रह गई है उन्होंने हरक सिंह रावत से आग्रह किया कि वे इन फाइलों को आगे बढ़ा करें इस कार्य को शीघ्र अति शीघ्र पूर्ण करने का काम करें, इस चर्चा के दौरान उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी उपस्थित रहे।

