बड़ी खबर -: जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को फिर किया गया नजरबंद

पूर्ववर्ती राज्य जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को एक बार फिर से नजरबंद कर दिया गया है| उन्होंने स्वयं इसकी जानकारी इंटरनेट मीडिया के माध्यम से साझा की है| उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि भारत सरकार कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा को गले से लगाना चाहती है क्योंकि उनकी कठोर नीतियों के कारण उन लोगों की दुर्भाग्यपूर्ण लक्षित हत्या हुई है| जिन्होंने भागने का विकल्प नहीं चुना| हमें अपने दुश्मन के रूप में मुख्यधारा में पेश करने के कारण आज मुझे एक बार फिर नजरबंद कर दिया गया है|


पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने लिखा कि सुनील कुमार के परिवार से आज चोटीगाम में मिलने की मेरे प्रयासों को प्रशासन ने नाकाम कर दिया| वहीं प्रशासन का दावा है कि हमें बंद करना हमारी अपनी सुरक्षा के लिए है| जबकि प्रशासन स्वयं घाटी के हर नुक्कड़ पर जाते रहते हैं|