समर्थ पोर्टल से महाविद्यालयों में आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर

उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों में नए सत्र में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जून तक बढ़ाई गई है| साथ ही करेक्शन विंडो की अंतिम तिथि भी 30 जून तक बढ़ा दी गई है| इसमें विद्यार्थी अपनी बेसिक जानकारी और अंकों की सूचना आदि यदि पूर्व में गलत अंकित कर दी गई है तो उसे सुधार सकते हैं|

Advertisements


बता दे अभी तक लगभग 52 हजार विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए पंजीकरण कराया है| ध्यान देने योग्य बात यह है कि इसमें विद्यार्थी त्रुटि सुधार केवल एक बार ही कर सकता है|
निदेशक उच्च शिक्षा विभाग चंद्र दत्त सूठा के अनुसार, अपने आवेदन पत्र को जमा करने से पूर्व विद्यार्थी यह सुनिश्चित कर लें कि उसकी ओर से समस्त त्रुटि सुधार अच्छे से कर दिए गए हैं| इसके बाद ही सबमिट बटन पर क्लिक करें| अंतिम तिथि के बाद महाविद्यालयों को मेरिट बनाकर अपनी वेबसाइट पर इसे प्रदर्शित करना होगा| जिससे विद्यार्थी निर्धारित तिथि पर संबंधित महाविद्यालय में अपने मूल अभिलेखों और उनकी छायाप्रति के साथ प्रवेश समिति के समक्ष उपस्थित हो सकें| प्रवेश समिति पूर्ण सूचनाओं का सत्यापन करने के साथ संतुष्ट होने के बाद विद्यार्थी को प्रवेश देगी| विद्यार्थियों ने जिन महाविद्यालयों में आवेदन किया है, महाविद्यालय की वेबसाइट लगातार देखते रहें, जिससे समय पर उन्हें सूचना मिल सकेगी| महाविद्यालय से संबंधित समस्त वांछित सूचनाएं ही महाविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध रहती है|
बता दें समर्थ पोर्टल पर आवेदन करने के लिए महाविद्यालयों व कई जनसेवा केंद्रों पर यह सेवा उपलब्ध है|