बड़ी खबर -: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में अल्मोड़ा से सामने आया नकल का पहला मामला

अल्मोड़ा जिले से उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं में नकल का पहला मामला सामने आया है|

Advertisements


यहां इंटरमीडिएट की भौतिक विज्ञान की परीक्षा में एक छात्रा को नकल करते पकड़ा गया|


जानकारी के अनुसार, अल्मोड़ा जिले के राजकीय इंटर कॉलेज मजखाली के परीक्षा केंद्र पर सचल उड़न दस्ते में इंटरमीडिएट के भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा दे रही संस्थागत छात्रा को परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया| जिसके बाद छात्रा की उत्तर पुस्तिका कब्जे में लेकर अनुचित सामग्री के साथ सील कर उसे नई उत्तरपुस्तिका उपलब्ध कराई गई| इस बार की परीक्षाओं में यह नकल का पहला मामला है|