![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
देहरादून| सैनिक कल्याण विभाग के समूह घ के पदों पर कार्यरत पूर्व सैनिक और उनके आश्रित अब संविदा पर ही रहेंगे| आउटसोर्सिंग के माध्यम से निदेशालय में उनकी तैनाती के पूर्व के एक आदेश पर अगले आदेश तक के लिए रोक लगा दी है|
बताते चलें कि सैनिक कल्याण निदेशालय ने पूर्व में निदेशालय के 25 मार्च 2011 के बाद के कर्मचारियों की संविदा खत्म कर उन्हें आउटसोर्स एजेंसी उपनल के माध्यम से रखे जाने के निर्देश दिए थे| 30 नवंबर 2022 के निर्देश में उन्होंने कहा था कि इन कर्मचारियों की 11 महीने के अनुबंध पर तैनाती की जाएगी| जिससे सैनिक कल्याण निदेशालय के पूर्व सैनिक कर्मचारियों में नाराजगी थी| अब 30 नवंबर 2022 के आदेश पर अगले आदेश तक के लिए रोक लगा दी है| विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर अमृत लाल की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है|
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)