भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बीच आई बड़ी खबर…. बलूच नेता ने किया आजादी का ऐलान…. भारत समेत पूरे विश्व से मांगा समर्थन

बलूचिस्तान के नेता द्वारा अपनी आजादी का ऐलान कर दिया गया है। पाकिस्तान से लगातार बलूचिस्तान अपनी आजादी की मांग कर रहा है और ऐसे में बलूच नेता मीर यार बलूच ने ट्वीट करते हुए कहा है कि बलूचिस्तान के लोगों ने अपना फैसला दे दिया है और अब बलूचिस्तान पाकिस्तान नहीं है तथा दुनिया को इस मामले में चुप नहीं रहना चाहिए। उन्होंने बुधवार को राज्य में दशकों से हो रही हिंसा,जबरन गायब किए जाने और मानवाधिकारों के उल्लंघन को लेकर पाकिस्तान से स्वतंत्रता का ऐलान किया और कहा कि पाकिस्तान अब बलूचिस्तान से संबंधित नहीं है उन्होंने भारत और वैश्विक समुदाय से आजादी के लिए समर्थन की मांग करी है। बलूच नेता के अनुसार अब दुनिया को चुप नहीं रहना चाहिए उन्होंने कहा कि लोग सड़कों पर हैं और दुनिया मूकदर्शक नहीं रह सकती।