
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है भारतीय जनता पार्टी के फेसबुक पेज में सभी प्रदेश पदाधिकारियों की जानकारी साझा की गई है जिसमें अल्मोड़ा से पूर्व विधायक कैलाश शर्मा को लगातार तीसरी बार प्रदेश उपाध्यक्ष और शशांक रावत को भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है बागेश्वर कपकोट के पूर्व विधायक बलवंत सिंह पूर्व प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार राज्यसभा सांसद डॉ कल्पना सैनी को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है इसके अलावा आशा नौटियाल को महिला मोर्चा जोगेंद्र पुंडीर को किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है|
