बड़ी खबर:- हर तरफ से बीजेपी ने की जीत दर्ज……. मगर खटीमा से हार गए पुष्कर सिंह धामी

प्रदेश में जहां एक तरफ भाजपा के सभी प्रत्याशी बहुमत से जीत रहे हैं वहीं दूसरी तरफ खटीमा से भाजपा को एक बड़ा झटका लगा है दरअसल खटीमा से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को 6000 से भी अधिक वोटों से हार का सामना करना पड़ा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की हार के साथ यह तय है कि अब फिर से उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पद किसी और को ही मिलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनके विपक्षी कांग्रेस के प्रत्याशी भुवन कापड़ी ने 6000 से भी अधिक वोटों से हराया है। पूर्ण बहुमत से उत्तराखंड में सरकार बनाने के बाद भी भाजपा के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की हार काफी निराशाजनक है।

Advertisements

Recent Posts