
पिथौरागढ़| कनालीछीना में रसोई गैस की घटतौली गोरखधंधा चल रहा है| रसोई गैस वितरण के दौरान यह खुलासा हुआ है| ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची प्रशासन की टीम को जांच के दौरान एक के बाद एक 13 सिलेंडरों में 2 से 3 किलो गैस कम मिली है| सिलेंडरों में कम गैस होने से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखने को मिल रहा हैं| वहीं अब प्रशासन घटतोली करने वालों पर मुकदमे की तैयारी कर रही है|
बीते दिवस कनालीछीना गैस एजेंसी ने सदन में रसोई गैस वितरण किया| उपभोक्ता सिलेंडर लेकर घर को जाने लगे तो उन्हें भार कुछ कम होने का एहसास हुआ| उन्होंने नजदीकी दुकान में सिलेंडर का वजन नापा तो वे दंग रह गए| तोल के दौरान सिलेंडर का वजन 27 किलो भी कम निकला जबकि भरे सिलेंडर का वजन 29.4 से 30.4 किग्रा का होता है| आक्रोशित उपभोक्ताओं की सूचना के बाद राजस्व खाद्य पूर्ति विभाग की टीम मौके पर पहुंचे| उन्होंने बारी-बारी से तीन सिलेंडरों की नाप की सभी सिलेंडरों में 2 से 3 किलो गैस कम मिली है| जिसके बाद प्रशासन ने घटतोली पर कानूनी कार्रवाई करने का निर्णय लिया है|


