बड़ी खबर – कोरोना की तिसरी लहर की शुरुआत, ओमिक्राॅन दिखाने लगा अपना रंग, इन 3 राज्यों से 17 नए मामले

देश में ओमिक्राॅन के आंकड़े बहुत तेजी से बढ़ने लगे हैं| 3 दिनों से लगातार ओमिक्राॅन के मामले मिलते आ रहे हैं| अब ओमिक्राॅन ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है यह जिस प्रकार फैल रहा है इसे हम तीसरी लहर की शुरुआत कह सकते हैं| रविवार को ओमिक्राॅन वैरीएंट के कुल 17 मामले सामने आए| इसमें सबसे अधिक राजस्थान के जयपुर से 9, महाराष्ट्र के पुणे से 7, राजधानी दिल्ली से एक मामला सामने आया इससे पहले भी राजधानी दिल्ली से एक मामला सामने आ चुका है| 3 दिनों से लगातार ओमिक्राॅन के मामले में बढ़ोतरी हो रही है सबसे पहले कर्नाटक में इससे संक्रमित मरीज मिला था|

देश में है ओमिक्राॅन के कुल 21 मामले सामने आ चुके हैं| ओमिक्राॅन से लौटे सभी देश अफ्रीकी देशों से लौटे हैं या फिर उनके संपर्क में आए है| देश में यह नया वेरिएंट पांच राज्यों में फैल चुका है| यह जिस प्रकार फैल रहा है उससे देश में एक डर पैदा हो गया है|

राजस्थान के स्वास्थ्य सचिव वैभव गलरिया ने बताया कि जयपुर के एक ही परिवार के 4 सदस्य हाल ही में अफ्रीका से आए थे| 4 सदस्यों तथा उनके संपर्क में आए 34 सभी लोगों की कोरोना जांच हुई जिसमें एक परिवार के चार सदस्यों के साथ पांच संपर्क में आए लोगों में कोरोना के नए वैरीअंट की पुष्टि हुई|


महाराष्ट्र में पुणे में एक और पिंपरी चिंतवाड़ में छह लोगों में ओमिक्रोन वैरिएंट पाया गया है। इनमें नाइजीरिया से लौटी एक महिला, उसकी दो बच्चियां और उसका भाई शामिल है| इनके अतिरिक्त पिछले हफ्ते फिनलैंड से लौटाई व्यक्ति भी ओमिक्राॅन संक्रमित पाया गया|


राजधानी दिल्ली में भी नए वायरस की 2 मामले सामने आ चुके हैं| अत्यधिक जोखिम वाले देशों से आए और कोरोना संक्रमित पाए गए लोगों को दिल्ली के लोक नायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है| दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि नए वेरिएंट से संक्रमित व्यक्ति 37 वर्ष का है| जो हाल ही में तंजानिया से लौटा था| संक्रमण के हल के लक्षण दिखने के कारण उनकी जांच हुई जिसमें वह पॉजिटिव आए उनके संपर्क में आए सभी व्यक्तियों की खोज जारी है|


अब हमें और अधिक सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि यहां नया वायरस बहुत तेजी से देश में पांव पसार रहा है देश ही नहीं पूरी दुनिया में इसने अपना कहर बरसा रखा है|